स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक MP 09 DV 3761) से ₹7500 समन शुल्क वसूला गया।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
सीहोर, 30 अप्रैल 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना जावर पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में 30 अप्रैल को स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक MP 09 DV 3761) के विरुद्ध शिकायत पर कार्यवाही की गई। वाहन पर हुटर का अवैध प्रयोग, काली फिल्म, मॉडिफाइड नंबर प्लेट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया।वाहन चालक लालसिंह बागवान के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹7500 समन शुल्क वसूला गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नीता देअरवाल के साथ उनि बाबूलाल मालवीय, आरक्षक पवन पटवा, देवेन्द्र, मनोज, सै. बने सिंह एवं रमेश की प्रमुख भूमिका रही।पुलिस विभाग द्वारा यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

