रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर की मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माताओं के आहार हेतु महालक्ष्मी कलेक्शन सांई कॉलोनी आष्टा के प्रो वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कुमार नामदेव पिता स्वर्गीय श्री जगन्नाथ प्रसाद जी नामदेव ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ माताओं के आहार भूसे के स्टॉक के लिए 11000/ग्यारह हजार रूपए की दान स्वरूप राशि नगद गौ शाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को प्रदान किए है मां पार्वती धाम गौशाला समिति श्री सुरेश नामदेव एवं नामदेव परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

