01 मई 2025 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा:- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार एवं श्री विजय डांगी, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा के मार्गदर्शन में श्री महेश कुमार चैहान, प्रथम जिला न्यायाधीश के द्वारा दिनांक 01 मई 2025 को कार्यालय मंडी, आष्टा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

श्री चैहान के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2015 एवं नालसा गरीबी उन्मूलन योजना का प्रभावी कार्यान्वयन योजना 2015 के विषय में जानकारी दी एवं श्रम वर्ग वास्तव में ऐसा वर्ग है जिसे विभिन्न श्रमसाध्य कार्यों में शामिल होने की आवश्यकता है।

समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करने और उनकी पहचान को जानने के लिए एक खास दिन निश्चित रूप से जरूरी है। उक्त शिविर में डी.एन मेवाड़ा, धर्मेन्द्र पिपलोदिया, मांगीलाल विश्वकर्मा, गंगाराम मेवाड़ा, सूरपाली मेवा़ड़ा आदि उपस्थित रहें।

