सामरदा में चल रहे भव्य प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। समीपस्थ ग्राम सामरदा में मां इलाही माता के दरबार में ग्रामवासियों द्वारा भव्य प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर साध्वी सुश्री कविता दीदी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है।महोत्सव के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा ने पार्षद श्री रवि शर्मा के साथ मां इलाही माता के दरबार में पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजित साध्वी सुश्री कविता दीदी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ज्ञातव्य है कि इस धार्मिक आयोजन में प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण जैसे पवित्र अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जिसमें ग्रामवासियों सहित आस-पास के क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा उपस्थित दोनों जनप्रतिनिधियों का भी पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।

