रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विधायक ने आष्टा की 6 पंचायतो को विधायक निधि से सौपे 6 पानी के टैंकर,सरपंचों ने किया आभार व्यक्त

आष्टा । जल ही जीवन है, जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही हम सब उपयोग करे,व्यर्थ में पानी को बर्बाद ना होने दे,क्योकि आज बूंद बूंद पानी का महत्व है। भीषण गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है,ग्रामीण क्षेत्रो में जमीनी जल स्तर धीरे धीरे नीचे उतरता जा रहा है । आने वाले दिनों में गर्मी का पारा ओर बढेगा ऐसे में किसी को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े उसको ध्यान में रखते हुए मप्र सरकार द्वारा शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक निधि से आष्टा क्षेत्र की 6 पंचायतो को 6 पानी के टैंकर उपलब्ध कराए है ।

आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायत निपानिया, टांडा, कचनारिया, सेंधोखेड़ी, भीलखेड़ी सड़क, अरोलिया आष्टा को विधायक कार्यालय पर एक सादे समारोह में सभी पंचायतो के सरपंचों को पेयजल हेतु टैंकर प्रदान किये । विधायक ने सभी टैंकरों को हरी झंडी दिखा कर पंचायतो के लिये रवाना किया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की इन टैंकरों के माध्यम से ग्रामवासियों को सुलभता से गमी में जल मिल सकेगा एवं गर्मी के मौसम में आने वाली पानी की समस्या भी दूर होगी। विधायक ने सभी सरपंचों से आव्हान किया कि वे सभी अपनी अपनी पंचायतो में देश के प्रधानमंत्री जी का यह संदेश भी पहुचाये की हम किस तरह पानी को बचा सकते है जरूर बचाये एवं इस बार आने वाली बारिश में गांव का पानी गांव में ओर खेत का पानी खेत मे रहे को लेकर भी अभियान चलाना चाहिये ताकि जमीनी जल स्तर बढे ।

टैंकर वितरण के दौरान सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित सचिव,ग्रामीणजन,भाजपा के कार्यकर्ता आदि उपस्तिथ थे ।सभी सरपंचों ने पंचायत की ओर से विधायक का टैंकर प्रदाय किये जाने पर विधायक जी का आभार व्यक्त कर उनका स्वागत सम्मान किया

