12वीं में अंचल के दो हौनहारों ने प्रदेश में किया आष्टा का नाम रोशन

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने किया गोविंद एवं नकूल का स्वागत

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। जीवन में कोई भी लक्ष्य आसान नहीं है, जरूरत है दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की और यह सब संभव ज्ञान अर्जित करने और अपने गुरूजनों की शिक्षा को अमल करने से है। विद्या एक ऐसा धन है जिसका न कोई क्षय हो सकता है और न ही इसे कोई लूट सकता है। विद्यार्थी जीवन किसी भी मायने में कम नहीं है। भले ही इसमें कई उतार-चढ़ाव हों, लेकिन अंत में यह सब सार्थक होता है। विद्यार्थी जीवन हमारे भविष्य के जीवन में बहुत कुछ निर्धारित करता है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने निज कार्यालय पर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश में टाॅप-10 सूची में नाम दर्ज करने वाले अंचल के दो हौनहार विद्यार्थियों के स्वागत के दौरान व्यक्त किए। दोनों विद्यार्थियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद सितवत खान, राकेश प्रजापति का साफा बांधकर स्वागत कर बधाई दी। ज्ञात रहे कि सीएम राईज स्कूल के विद्यार्थी गोविंद मालवीय पुत्र रामसिंह मालवीय एवं नकूल प्रजापति पुत्र राकेश प्रजापति ने कक्षा 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त कर संपूर्ण प्रदेश में क्रमशः 8वां एवं 10वां स्थान प्राप्त किया है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि यह सब माता-पिता के संस्कार, गुरूजनों की शिक्षा व स्वयं विद्यार्थी की लगन से संभव हुआ है।

किसी भी कार्य को करने और उसे सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में स्वयं की लगन व रूचि होना आवश्यक है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से नगर का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है यह हमारे नगर के लिए गौरव की बात है। स्वागत करने वालों में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, कुशलपाल लाला, रविन्द्रसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

*सूचना**E-KYC हेतु रात्रिकालिन शिविर समय शाम 7ः30 बजे से रात 10ः00 बजे तक*समस्त नगर पालिका परिषद् आष्टा के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि नगर के सभी नगर निवासियों कों अपनी एंव अपने परिवार के समस्त सदस्यों की समग्र E-KYC करवाना अनिवार्य है। समग्र E-KYC हेतु नगर पालिका परिषद् आष्टा के द्वारा लगाये जा रहे शिविरों के स्थान निम्नांकित है-

*1. जनपद पंचायत चौराहा अलिपुर,*

*2. कालोनी चौराहा,* *

3. पुराना बस स्टैंड ,* *

4. लालबाई फूलबाई मंदिर वार्ड नं. 15,* *

5. पुलिस चौकी वार्ड नं. 09* *#

शिविर में आप अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के-* *1. आधार कार्ड* *

2. समग्र आईडी* *

3. आधार से लिंक मोबाईल लेकर साथ आवें।

**NOTE:-* 1. आप अपनी सुविधानुसार उक्त स्थानों पर अपनी E-KYC करवाना सुनिश्चित करें। 2. जिनके भी आधार मोबाईल से लिंक नहीं है वह अपने आधार से मोबाईल (आधार केन्द्र) से लिंक कराकर E-KYC करवाना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment