वेब सीरीज ‘महारानी 4’ में आष्टा के सुधीर महलवार ने निभाया दमदार इंस्पेक्टर का किरदार

इससे पहले भी सुधीर महलवार वेब सीरीज पंचायत जो की सीहोर के माहुरिया में बनाई गई है उसमें भी काम किया है उसमें चुनाव अधिकारी बने हैं।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। इस बार ‘महारानी 4’ का निर्देशन पुनीत प्रकाश द्वारा किया गया है, जबकि पहले के सीजन सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित किए गए थे।इस सीजन की खास बात यह है कि इसमें मध्यप्रदेश के आष्टा नगर के निवासी श्री सुधीर महलवार ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने वेब सीरीज में एक सशक्त पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की है, जो कहानी को एक नया मोड़ देता है।’महारानी 4′ की शूटिंग मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद और दिल्ली जैसे प्रमुख स्थलों पर की गई है। यह वेब सीरीज बिहार की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर ‘महारानी देवी’ के रूप में नजर आएंगी।

वह बिहार की मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रही हैं, जो सत्ता की जटिलताओं और राजनीतिक उठापटक को दर्शाती है।इस वेब सीरीज को शीघ्र ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony Liv पर रिलीज किया जाएगा। स्थानीय कलाकार सुधीर महलवार की इस शानदार प्रस्तुति को लेकर आष्टा नगरवासियों में खासा उत्साह है।

2 जुलाई को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी पंचायत सभी देखें।

Leave a Comment