इस लोक अदालत में न्यायिक कार्य प्रणाली की पारदर्शिता एवं त्वरित समाधान ने आम नागरिकों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और भी प्रबल किया।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा, जिला सीहोर (म.प्र.)दिनांक 10 मई 2025 को न्यायालय परिसर, आष्टा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा की अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री विजय डांगी, श्री महेश कुमार चौहान, श्री नदीम जावेद खान, श्रीमती ऋचा शर्मा, श्रीमती ऋचा जैन सहित अन्य न्यायाधीशगण, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण सिन्हा, कोठरी शाखा के प्रबंधक रिंकू मुजालदार, मनोज वायकर, मप्र विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबंधक रमेश सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर एडवोकेट धीरज धारवां द्वारा न्यायाधीशगण को सकोरे भेंट किए गए। न्यायाधीशों ने नागरिकों से अपील की कि गर्मियों में पक्षियों के लिए अपने घरों में जल से भरे सकोरे अवश्य रखें।न्यायिक कार्यवाही एवं लाभ:न्यायाधीश श्री महेश कुमार चौहान के न्यायालय में 181 विद्युत प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का समाधान किया गया। इससे 95 पक्षकारों को ₹10,61,974 का लाभ प्राप्त हुआ।

न्यायाधीश श्री विजय डांगी के न्यायालय में 168 प्रकरण रखे गए, जिनमें 6 का निराकरण हुआ और 20 पक्षकारों को ₹12,88,590 का लाभ मिला।न्यायाधीश श्री नदीम जावेद खान के न्यायालय में 3 बैंक प्रीलिटिगेशन प्रकरणों सहित कुल 54 प्रकरणों का निपटारा हुआ। इससे 128 पक्षकारों को ₹63,99,570 का लाभ मिला।न्यायाधीश श्रीमती ऋचा शर्मा के न्यायालय में 42 प्रकरण रखे गए, जिनमें 22 का समाधान हुआ और 63 पक्षकारों को ₹25,05,000 का लाभ मिला।

न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन के न्यायालय में 95 प्रीलिटिगेशन (संपत्तिकर/जलकर) प्रकरणों का निराकरण हुआ, साथ ही न्यायालय में रखे गए 1048 प्रकरणों में से 45 का समाधान हुआ। कुल 121 पक्षकारों को ₹23,98,486 का लाभ प्राप्त हुआ।इस लोक अदालत में न्यायिक कार्य प्रणाली की पारदर्शिता एवं त्वरित समाधान ने आम नागरिकों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और भी प्रबल किया।


