पंवार क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत है,हमे अपने पूर्वजों की तरह राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी होगी । कैलाश परमार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा की नव निर्वाचित कार्यकारणी आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कैलाश परमार से मिली । नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी पंवार समाज के गौरवशाली अतीत की बुनियाद पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाजोत्थान और राष्ट्रसेवा के लिए समाज की भूमिका को मुखर करने हेतु संपर्क अभियान पर हैं ।

पूर्व नपाध्यक्ष तथा सीहोर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार ने राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा के नव नियुक्त अध्यक्ष नन्द लाल चौधरी,उपाध्यक्ष खिलेंद्र टेंभरे, महासचिव अर्पण बिसेन कोषाध्यक्ष दुलेन्द्र ठाकरे , भोपाल जोन अध्यक्ष गुरुवेश एडे एवम संरक्षक दुर्गा प्रसाद परमार आदि का साफे एवम फूल माला से स्वागत किया । इस अवसर पर कैलाश परमार ने कहा कि परमार पंवार समाज देश के कोने कोने में निवास करता है समाज बन्धु प्रगति शील कृषि कर्म में अग्रणी हैं । प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमें अपने आराध्य पुरुष वीर विक्रमादित्य राजा भोज , प्रतापी राजा जगदेव , राजा मूंज आदि से प्रेरणा लेकर अन्य धर्मावलम्बियों तथा सनातन समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान करते हुए अपने संगठन को मजबूत करना है । श्री परमार ने कहा कि राजा भोज ने मालवांचल में अपने पराक्रम, कुशल शासन प्रबन्ध और सृजनशीलता से धर्म संरक्षण , साहित्य रचना और वास्तुकला को भरपूर प्रोत्साहन दिया था । हमे भी बदले परिवेश में समाज की प्रतिभाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते और बढ़ाते हुए पंवार समाज को आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से भी मजबूत करना होगा ।सभी पदाधिकारियों ने इन्ही विषयों पर श्री परमार से व्यापक चर्चा की ।

इस मौके पर समाज का नाम रोशन करने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं के योगदान एवम उनका लाभ समाज को दिलाने पर भी चर्चा हुई । इस अवसर पर अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह परमार , वीरेंद्र सिंह परमार , कृपालसिंह परमार तथा पल्लव प्रगति ने भी चर्चा में भाग लेते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी ।

Leave a Comment