मुकाती परिवार द्वारा नर्मदा मैया की कथा का भव्य आयोजन, 15 मई को निकलेगी वृक्ष कलश यात्रा

नगर के प्राचीन शंकर मंदिर से शाम 4 बजे निकाली जाएगी वृक्ष कलश यात्रा,नगर के सभी महिला मंडलों,भजन मंडलियों एवं नागरिक बंधुओं से पधारने का अनुरोध।नगर में मां नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

। नगर में मां नर्मदा के प्राकट्य व महात्म्य को समर्पित “नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ सप्ताह” का भव्य आयोजन मुकाती परिवार द्वारा स्थानीय मुकाती पेट्रोल पंप के पीछे किया जा रहा है। यह आयोजन 15 मई से 21 मई 2025 तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा।इस पावन कथा के दौरान मां नर्मदा के दिव्य स्वरूप, प्रकृति में उनके महत्व और जीवन में उनके आध्यात्मिक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

कथा का वाचन श्री दादा गुरु भगवान के सूक्ष्म सानिध्य में, उनके परम कृपा पात्र, प्रकृति उपासक आचार्य रविकांत जी शास्त्री द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई को सायं 4:00 बजे प्राचीन शंकर मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी।

वृक्ष कलशों से सुसज्जित एक और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम प्रस्तुत करेगी।नगर के समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित इस पुण्य आयोजन में उपस्थित होकर मां नर्मदा की कृपा व धर्म लाभ प्राप्त करें।मां नर्मदा का प्राकट्य एवं महत्व:मां नर्मदा हिन्दू धर्म की पूज्यतम नदियों में से एक हैं।

शास्त्रों के अनुसार मां नर्मदा भगवान शिव के प्रत्यक्ष आशीर्वाद से प्रकट हुई थीं। उनके दर्शन, स्नान व चिंतन मात्र से पापों का क्षय होता है। मां नर्मदा की परिक्रमा का विशेष महत्व है, जिसे करने से जीवन में शांति, समृद्धि व मोक्ष की प्राप्ति होती है। वे केवल जलधारा नहीं, अपितु साक्षात दिव्यता और ऊर्जा की मूर्तिमान स्वरूप हैं। प्रकृति संरक्षण और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने वाली मां नर्मदा, भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।

Leave a Comment