रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
मदर्स डे पर पार्थ पाठक ने अपनी तूलिका से मां के प्रेम को उकेरा🌻🌻🌻🌻🌻🌻

दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित “मेरी मां” पेंटिंग प्रतियोगिता में पार्थ पाठक की पुरस्कृत कृति🌺🌺🌺🌺🌺🌺आष्टा:दैनिक भास्कर समूह द्वारा मदर्स डे के अवसर पर आयोजित “मेरी मां” पेंटिंग प्रतियोगिता में आष्टा नगर के होनहार बाल कलाकार पार्थ पाठक ने अपनी तूलिका से मां के विभिन्न स्वरूपों को बेहद भावनात्मक व सुंदर रूप में प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से कुल 32,568 पेंटिंग्स प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 151 उत्कृष्ट कृतियों को देश के प्रतिष्ठित तीन सदस्यीय ज्यूरी पैनल द्वारा चयनित किया गया।

इस ज्यूरी में शामिल थे:पद्मश्री राजेंद्र जी टिक्कूजयप्रकाश लखीवाल जीअखिलेश जी वर्माइन निर्णायकों ने पार्थ पाठक की जलरंग में बनी पेंटिंग को मां के प्रेम और विभिन्न रूपों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति के लिए विशेष ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया।इस उपलब्धि के साथ ही पार्थ ने आष्टा नगर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इससे पूर्व भी पार्थ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नवदुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित “मेरी नजर में कृष्ण” अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में सम्मान अर्जित कर चुका है।ज्ञात हो कि पार्थ अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चित्रकार अलका मनीष पाठक के सुपुत्र हैं। पार्थ की इस सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

