थाना जावर पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के तहत अपहर्ता बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अपहृत बालकों/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना जावर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना क्रम –दिनांक 13.03.25 को कस्बा जावर निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना जावर में दर्ज कराई गई थी। इस सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 164/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस द्वारा कार्यवाही –मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम ने सतत प्रयासों के बाद अपहृता बालिका को दस्तयाब कर लिया और उसे सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

सराहनीय भूमिका –इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक नीता देअरवाल, उप निरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, प्रआर 419 सुरेश परमार, आरक्षक 55 अनिल, आरक्षक 893 अरुण मिश्रा, आरक्षक 650 देवेंद्र, महिला आरक्षक 330 निकिता एवं थाना जावर पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा।थाना जावर पुलिस की इस तत्परता एवं सजगता से एक परिवार को राहत मिली है और समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सशक्त हुआ है।

Leave a Comment