आष्टा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – मात्र 06 घंटे से भी कम समय में नाबालिग बालिका को आरोपी के पास से सकुशल दस्तयाब किया गया।

“ऑपरेशन मुस्कान”थाना आष्टा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – मात्र 06 घंटे से भी कम समय में नाबालिग बालिका को आरोपी के पास से सकुशल दस्तयाब किया गया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में लापता नाबालिग बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत सभी इकाइयों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में, निरीक्षक श्री गिरीश दुबे के नेतृत्व में थाना आष्टा पुलिस द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की गई।

दिनांक 20.05.2025 को फरियादी द्वारा थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त सूचना पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 250/25, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना आष्टा पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से बस स्टैंड आष्टा के सामने स्थित पेट्रोल पंप से आरोपी के पास से नाबालिग बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। तत्पश्चात नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपी :रामसेवक उर्फ शंकर पिता ललित विश्वकर्मा उम्र 22साल निवासी बफ़ापुर धाकनी थाना आष्टा सीहोरइस उल्लेखनीय कार्यवाही में निम्न पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा:

निरीक्षक गिरीश दुबे, थाना प्रभारी आष्टा उप निरीक्षक अविनाश भोपले उप निरीक्षक अनिल डोडियार सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद माझी प्रधान आरक्षक 335 मुकेश शर्मा आरक्षक 126 जितेन्द्र चंदवशी आरक्षक 400 नरेंद्र सिंह आरक्षक 526 अमन जाटव सैनिक 122 कमल परमार

Leave a Comment