रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्था के तत्वाधान में प्रदेश जिले के बाद अब तहसील स्तर पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के सम्मान में आज 23 मई शुक्रवार को आष्टा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है ।

जिसको लेकर आष्टा नगर के भाऊ बाबा मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें यह तय हुआ की तिरंगा यात्रा आज नगर के मानस भवन से 23 मई को शाम 4:00 बजे प्रारंभ होगी ।

यात्रा गल चौराहा, खंडेलवाल चौराहा, बुधवारा से होते हुए बड़ा बाजार में तिरंगा यात्रा का समापन होना । यहा पर भारत माता की आरती होगी । तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, एनसीसी छात्र, महिला मंडल, स्कूल के छात्र-छात्राएं सहित सभी नागरिक व्यापारी,सकल समाज,सभी संगठन,संस्थाएं तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे । तिरंगा यात्रा में उपस्थित नागरिक गण हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चलेंगे ।

