प्रवेश सूचना: रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए आवेदन प्रारंभ

शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में कक्षा 6 से 12 तक की रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

प्रवेश सूचना: शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए आवेदन प्रारंभ

शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में कक्षा 6 से 12 तक की रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 26 मई से 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।लोक शिक्षण संचनालय के आदेशानुसार, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में कक्षा 6 से 12 तक की रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 26 मई से 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को रिक्त सीटों के विरुद्ध मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं, तो चयन परीक्षा आयोजित कर प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।मेरिट सूची 9 जून 2025 को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर चयनित विद्यार्थी 9 जून से 14 जून 2025 तक प्रवेश ले सकेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य धीरज सिंह राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Comment