रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मेवाड़ा राजपूत समाज द्वारा नगर में निकाले गए भव्य चल समारोह का स्वागत ब्लॉक नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में नगर की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, घनश्याम जांगड़ा, सुनील कटारा, चेतन सेमलीबारी, देवराज परमार, नरेंद्र कुशवाह, रामचरण दवरिया,

कमल बड़लिया, मनीष खत्री, चेतन भाटी, टोनी कोठारी, शंकर बोडाना, लोकेन्द्र भाटी, शैलेन्द्र कुरवार, विजय पाटीदार, बनने खा, कृपाल तोमर, मोतीलाल मालवीय, अनार सिंह, राजेश कुमार, अजय भाटी, रूपसिंह गोरिया, विजय सोलंकी, देवराज मालवीय, अरबाज अनार सिंह सोलंकी, मुकेश सोलंकी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सभी ने मेवाड़ा समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं सम्मान-पत्र देकर स्वागत किया। इस आयोजन से नगर में एकजुटता, सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।

