अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा आष्टा द्वारा अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा आष्टा की पदाधिकारी बहनों द्वारा मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध शासिका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई।

https://youtube.com/shorts/E7tQZqbEP_Q?si=A-SIyXda3XhF7gc6

इस अवसर पर छात्रावास की शिक्षिकाएं शिला जी एवं सुषमा शर्मा का दुपट्टा व मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सलाहकार विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक कर्मठ, नारीशक्ति की प्रतीक एवं न्यायप्रिय शासिका थीं। उन्होंने समाज सुधार और जनकल्याण हेतु अनेक कार्य किए।

बाल विकास प्रमुख सुनीता ऐलजपुरिया ने भी अहिल्याबाई होलकर के जन्म, उनके योगदान और नारी उत्थान हेतु उनके प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रानी सोनी, महिला सशक्तिकरण प्रमुख स्मिता मुंद्डा, सचिव ज्योति सोनी, बिना पुरोहित, मीनू सोनी सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

Leave a Comment