प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मप्र को देंगे कई सौगातें, तैयारीयों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार बहने भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में होंगी शामिल,प्रधानमंत्री मप्र को देंगे कई सौगातें, तैयारीयों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

आष्टा । दशहरा मैदान भोपाल में कल 31 मई को आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लाखो मातृ शक्ति को संबोधित कर मप्र को अनेकों सौगातें देंगेइस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज आष्टा जनपद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा जी, विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की गरिमामय उपस्तिथि में सम्पन्न हुई ।

आज आष्टा विकासखंड के अधिकारियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई जिसमें कल 31 मई को लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की 300वी जयंती के अवसर पर भोपाल पधार रहे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु संवाद कर विचार विमर्श किया एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

बैठक में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई,जनपद अध्यक्ष आष्टा श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान,उपाध्यक्ष गजराज मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,जावर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वैद्य,कोठरी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु जैन,जिला भाजपा के मीडिया प्राभारी सुशील संचेती एवं सभी आठो मंडलो के भाजपा मंडल अध्यक्ष,सरपंच उपस्थित रहे ।साथ ही आष्टा

एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा,आष्टा जनपद सीईओ तथा एसडीओपी पुलिस आकाश अमलकर,सीईओ जनपद पंचायत व अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 31 मई को आष्टा से भोपाल जाने वाली हजारों मातृ शक्ति के जाने,आने,उनके भोजन,पानी सहित अन्य सभी सुविधाओं,व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में विस्तृत रूपरेखा बनाई गई, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को सौपा गया । बताया गया कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र से करीब 30 हजार मातृ शक्ति महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेने प्रातः 6 बजे अपने अपने स्थानों से बसों से रवाना होंगी ।

