जनपद शिक्षा केंद्र आष्टा की ओर से शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

तहसील आष्टा के ग्राम धुराडा के वरिष्ठ शिक्षक *गजराज सिंह ठाकुर* के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जनपद शिक्षा केंद्र आष्टा की ओर से शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके 39 वर्षों के शिक्षकीय सेवा काल के प्रति समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक रहा।

*कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –* अजब सिंह राजपूत बीआरसीसी अनिल श्रीवास्तव सह-समन्वयक, राकेश प्रजापति – मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा महेंद्र मालवीय हरेंद्र सिंह ठाकुर। फूलचंद सांकले – BAC। पारस राम। महेंद्र सिंह ठाकुर राजेंद्र सिंह ठाकुर सुरेश कुमार राठौर

उक्त सभी गणमान्य व्यक्तियों ने श्री ठाकुर के शिक्षा क्षेत्र में समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्पद बताया।
*गजराज सिंह ठाकुर की सेवाएं* * श्री गजराज सिंह ठाकुर ने लगभग चार दशक तक शिक्षक के रूप में शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं दीं। वे केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सामाजिक चेतना के वाहक रहे हैं। उनकी शिक्षण शैली और व्यवहार ने सैकड़ों विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी।

*सभी ने दी शुभकामनाएं*
सम्मान समारोह के अवसर पर वक्ताओं ने उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और समाजहित में भविष्य की निरंतर सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन न केवल उनकी सेवानिवृत्ति का उत्सव था, बल्कि एक आदर्श शिक्षक के प्रति समाज की श्रद्धा का प्रतीक भी रहा।

