रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर के प्रमुख सब्जी व्यापारी एवं समाजसेवी असलम राईन हज की 45 दिवसीय पुण्य यात्रा पूर्ण कर सकुशल नगर लौटे। उनके आगमन पर नगर के सब्जी मंडी परिसर में सब्जी मंडी अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।हाजी असलम राईन ने पवित्र मक्का-मदीना की यात्रा के दौरान नगर की सुख-समृद्धि, अमन-चैन एवं देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की भावना बने रहने की विशेष दुआ की। उनका यह धार्मिक अनुभव नगर के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बना।

स्वागत समारोह के दौरान श्री नरेंद्र कुशवाहा ने हाजी राईन को पुष्पमालाओं से सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर स्थानीय व्यापारी समुदाय एवं मंडी से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

सब्जी मंडी संरक्षक बाबूलाल कुशवाहा, हंसराज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, गब्बू कुशवाहा, मोहनलाल कुशवाहा, जफर राईन, जुबैर राईन, शुभम कुशवाहा, भय्यू भाई, बिष्णु कुशवाहा, अकरम राईन, हेमंत बागवान, अभिषेक बागवान, देवकरण कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा सहित अनेक शुभचिंतकों एवं परिचितों ने असलम राईन को बधाई देते हुए उनकी हज यात्रा को ऐतिहासिक एवं पुण्यदायी बताया।

माना गांव में निकली सरस्वती नदी का विहंगम दृश्य

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एकजुटता और मेलजोल की भावना के साथ हाजी असलम राईन के सेवा भाव की सराहना की और उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

