रात्रि गश्त के दौरान दो शातिर बाइक चोर पकड़ाए, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

सिद्दीकगंज पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराध पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।दिनांक 12.06.2025 को सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ हाटपीपलिया की ओर से आ रहे हैं।

तत्काल कार्रवाई करते हुए सिद्दीकगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजूसिंह बघेल के निर्देशन में उपनिरीक्षक सूरज परिहार व सउनि लोकेश नेवारे की टीम द्वारा घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों से बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 35(1-E) व 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पूछताछ पर पाया कि उक्त चोरों ने सीहोर कोतवाली क्षेत्र और इंदौर लसुड़िया क्षेत्र से चोरी की थी आरोपियों से अन्य अपराधों की भी पूछताछ की जा रही है।उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सूरज परिहार, सउनि लोकेश नेवारे, प्र.आर. ठाकुर प्रसाद, आर. राकेश डावर, आर. कावसिंह रावत, आर. सुरेन्द्र राणा, आर. राहुल मांझी, आर. अमित ठाकुर, सै. संतोष वर्मा, राकेश पाल एवं परमानंद वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment