नगर में आवारा कुत्तों और सांडों का आतंक, नागरिकों में भय और आक्रोश

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा न्यूज पहले भी प्रशासन को अवगत करा चुका हे

नगरवासियों का जीवन इन दिनों आवारा पशुओं के आतंक से अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में आवारा घूमते कुत्ते और सांड न केवल लोगों को डराने का काम कर रहे हैं, बल्कि कई बार जानलेवा हमले भी कर चुके हैं।

विशेषकर स्कूल जाते बच्चों, बुज़ुर्गों और राहगीरों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन चुकी है।शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बड़ा बाजार, बुधवारा रोड, विशेष कर कन्नौद रोड अस्पताल और रिहायशी इलाकों में दिन-रात घूमते ये पशु आए दिन अफरातफरी मचाते हैं।

कई दुकानदारों ने शिकायत की है कि सांड दुकानों के बाहर खड़े होकर न केवल ग्राहकों को डराते हैं, बल्कि कई बार सामान भी बर्बाद कर देते हैं।हाल ही में वार्ड संख्या 12 में चौरसिया परिवार के मासूम बालक को चलती गाड़ी में आवारा कुत्तों ने काट लिया, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, कन्नौद रोड पर एक सांड की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दे ।

शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन आवारा पशुओं को पकड़ने और पुनर्वास की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे नगर पालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जाए।एवं नागरिकों को इस समय से निजात दिलाई जावे।जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक नगरवासी इसी भय और परेशानी के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

Leave a Comment