मनोहर श्रीवास्तव बने हिंदू उत्सव समिति अलीपुर के अध्यक्ष

जुगल चित्तौड़ा ने श्री मनोहर श्रीवास्तव का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन श्री रमेश परमार ने किया।

रिपोर्ट: राजीव गुप्ता, आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (जिला सीहोर)।श्री दुर्गा मंदिर, पार्वती नगर अलीपुर, आष्टा में हिंदू संरक्षक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री कमलेश जैन ने की। इस बैठक में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत श्री जुगल चित्तौड़ा ने श्री मनोहर श्रीवास्तव का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन श्री रमेश परमार ने किया।

सर्वसम्मति से श्री मनोहर श्रीवास्तव को हिंदू उत्सव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक, धार्मिक व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्यजनों में श्री कोक सिंह पटवारी, श्री धनरूपमल जैन, श्री कोमल जैन, श्री कन्हैयालाल गहलोत, श्री रमेश परमार, श्री जुगल चित्तौड़ा, श्री ओम नामदेव, श्री बाबूलाल जमालिया, श्री मनोहर लाल वर्मा, श्री रवि पंडिया, श्री पूरणमल नायक, श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, श्री कैलाश नारायण बंजरिया, श्री लखन सिंह ठाकुर, श्री कमलेश सांवरिया, श्री राजा मालवीय, श्री शंकर लाल वर्मा, श्री पवन पहलवान, श्री अखिलेश पडिया, श्री अनमोल गेहलोत, श्री शुभम सोनी, श्री अंकित पांचाल, श्री पवन ठाकुर, श्री आशु शर्मा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री मनोहर श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समिति और भी अधिक संगठित, प्रभावशाली एवं धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment