घायल लंगूरों को देख रुकवाया वाहन, स्वयं हॉस्पिटल भिजवाया
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
स्थान: आष्टा, जिला सीहोर (म.प्र.)तारीख: 26 जून 2025

जनप्रतिनिधि वही जो केवल जन के लिए नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाए।आज यही उदाहरण प्रस्तुत किया आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने, जब वे खामखेड़ा बैजनाथ से लौटते समय रास्ते में पगारिया राम घाटी के पास पहुंचे।वहीं सड़क पार कर रहे दो लंगूरों को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दृश्य देखकर विधायक स्वयं तुरंत रुके और बिना किसी देरी के घायल बंदरों को बचाने की पहल की।उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सालय आष्टा के डॉक्टर श्री शुक्ला जी को फोन कर घटना की जानकारी दी तथा दोनों घायल लंगूरों को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचवाया। समय पर मिली मदद से दोनों बेजुबान प्राणियों की जान बचाई जा सकी।विधायक की इस जीवदया और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि खुद जमीन पर उतरते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश फैलता है।स्थानीय नागरिकों व सोशल मीडिया पर भी इस पहल की सराहना की जा रही है।




