युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इसके लिये आष्टा में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगे,कम्पनियां आये इसके सतत प्रयास मेरी पहली प्राथमिकता-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक

ग्राम पगारिया राम में 1540.19 लाख के मुख्यमंत्री ने किये वर्चुअल भूमिपूजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश सरकार के उधोग मंत्री चैतन्य कश्यप द्वारा आज रतलाम में आयोजित रीजनल एंड्रस्ट्रीज स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव कार्यक्रम में रतलाम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पगारिया राम औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग विभाग द्वारा 1540.19 लाख रुपयों की लागत से कराये जाने वाले अधोसंरचना विकास कार्यो का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप द्वारा वर्चुअल भूमिपूजन किया गया ।

आष्टा स्तिथ औद्योगिक क्षेत्र पगारिया राम में जिला उद्योग केंद्र सीहोर द्वारा आयोजित वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आष्टा के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन कर पट्टिका का अनावरण किया । आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का जिला उद्योग केंद्र सीहोर के अनुराग वर्मा व अन्य अधिकारियों ने स्वागत सम्मान किया ।वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से मुझे विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा का एवं आष्टा क्षेत्र के समग्र विकास का जो आशीर्वाद मिला है,सब के सहयोग से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ विकास का इतिहास लिखने में कोई कोर कसर नही छोडूंगा ।

आष्टा का औद्योगिक विकास भी मेरी प्राथमिकता में है,मेरा मानना है युवाओ को रोजगार के यही अवसर मिले इसके लिये क्षेत्र का औद्योगिकरण जरूरी है,इसके लिये सतत प्रयास रत हु, की क्षेत्र में नई नई औद्योगिक इकाईयों लगे और उनमें मेरे आष्टा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को यही रोजगार के सुअवसर मिले। आष्टा के इस बड़े भूभाग पर नया औद्योगिक क्षेत्र का विकास हो रहा है,इसमें करीब 80 से अधिक 5 से 10 हजार स्कवायर फिट के प्लाट है । मेरा प्रयास है की आष्टा के शिक्षित बेरोजगार आगे आये लधु, सूक्ष्म उद्योग लगाये उनको इस प्रोजेक्ट में जो भी सुविधाए शासन स्तर से मिल सकती है में दिलाऊंगा,मेरा युवा साथी अन्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने वाला युवा बने ये मेरा सपना है,जिसे हकीकत में बदलने में दिन रात लगा हु । आष्टा के इस नये औद्योगिक क्षेत्र में 5 एवं 10 हजार स्कवायर फिट के करीब 80 से अधिक प्लाट होंगे जो 95 साल की लीज पर दिये जायेंगे ।

जब यहा नई नई औद्योगिक इकाइयों आयेगी तो क्षेत्र का विकास होगा,रोजगार के अवसर खुलेंगे,व्यापार बढेगा,क्षेत्र की आर्थिक उन्नति होगी और क्षेत्र विकसित होगा ।वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि,सभी मंडलो के अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता,ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे ।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी ने देखा और सुना ।

Leave a Comment