इनरव्हील क्लब आष्टा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब सदैव समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती आई है। इसी श्रृंखला में इनरव्हील क्लब आष्टा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना और इनरव्हील प्रार्थना के साथ हुआ।

तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष रीना शर्मा ने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों की प्रस्तुति दी और आय-व्यय का विवरण भी साझा किया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता सोनी को औपचारिक रूप से कालर पहनाकर पदभार सौंपा गया।

*नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई:* अध्यक्ष: संगीता सोनी | उपाध्यक्ष: सुनीता सोनी | सचिव: दीपिका | कोषाध्यक्ष: श्रद्धा पालीवाल | आई.एस.ओ.: जयश्री शर्मा | एडिटर: अर्चना सोनी

नवनियुक्त अध्यक्ष संगीता सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा –“इनरव्हील क्लब की अध्यक्षता एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं क्लब के नियमों का पालन करते हुए समाज सेवा के प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दूंगी और पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।”
कार्यक्रम की एक विशेष पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की अपील पर क्लब की सदस्यों ने पौधारोपण कर यह संकल्प लिया कि वे पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल और सुरक्षा करेंगी।
उल्लेखनीय उपस्थिति:
इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य डॉ. चंदा बोहरा, सरोज पालीवाल, हेमलता सोनी, सुधा सेठिया, जया बोहरा, विद्या खंडेलवाल, पदमा कासलीवाल, सुनीता नागर, गीता सोलंकी, आशा सोनी सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

