रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

🌺आष्टा।श्री ब्रह्मनंद जन सेवा संघ के तत्वावधान में एवं परम श्रद्धेय सतगुरु कृष्णा माँ के पावन सानिध्य में दिनांक 6 जुलाई से माँ कृष्णा धाम, मालीपुरा (आष्टा) में पंच दिवसीय श्री गुरु पूर्णिमा अर्मत महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है, जो कि 10 जुलाई तक चलेगा।इस महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक ध्यान एवं योग साधना शिविर तथा दोपहर 12 से 4 बजे तक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सतगुरु माँ कृष्णा जी द्वारा आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

9 जुलाई को परम पूज्य माँ कृष्णा जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु सहभागी बनेंगे। महोत्सव के दौरान देशभर से हजारों गुरु भक्त माँ कृष्णा धाम पर उपस्थित होकर गुरु वाणी को आत्मसात करेंगे।श्री ब्रह्मनंद जन सेवा संघ ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ सत्संग में पधारकर इस अमूल्य अवसर का लाभ लें और अपने जीवन को आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध बनाएं।
📿 गुरु सेवा ही सच्ची तपस्या है — माँ कृष्णा 🌸

