राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सांदीपनि विद्यालय आष्टा के विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने दोनो विद्यार्थियों को ग्यारह-ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर के सांदीपनि विद्यालय उमावि आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को लेपटॉप हेतु राशि का प्रदाय योजना के आयोजन का सजीव प्रसारण क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह, प्राचार्य सितवत खान ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य सितवत खान द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया एवं अपने उद्बोधन में बताया गया कि शासन की मंशानुसार सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा राज्य स्तरीय विद्यालय की श्रेणी का विद्यालय है। जिसमें लगभग 3600 विद्यार्थी सत्र 2025-26 में अध्ययनरत है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 में इस विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में छात्र गोविंद ने आठवां एवं छात्र नकुल प्रजापति ने दसवां स्थान प्राप्त किया था।

आज मुख्यमंत्री म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को लेपटॉप हेतु कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर मिण्टो हॉल में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इस विद्यालय उक्त दोनो विद्यार्थी गोविंद एवं नकुल प्रजापति ने भाग लिया। सांदीपनि विद्यालय आष्टा के माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 में 104 विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लेपटॉप क्रय हेतु 25 हजार रूपयें प्रति विद्यार्थी कुल राशि 26 लाख रूपयें मुख्यमंत्री द्वारा हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी को हमेशा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करते रहना चाहिए चाहे उसे सफलता मिले या न मिले। यह विद्यालय म.प्र. का सबसे बड़ा सी.एम. राइज़ विद्यालय है।

इसमें प्रशिक्षित शिक्षाविदों के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जा रहा है, इसी का परिणाम है, कि इतनी अधिक संख्या में विद्यालय से प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन अलग – अलग क्षेत्र में हुआ है।

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन के पश्चात सांदीपनि विद्यालय आष्टा के दोनो छात्र गोविंद एवं नकुल प्रजापति की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर ग्यारह-ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पग-पग पर तैयार है, केवल विद्यार्थी को मेहनत करने की आवश्यकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम में पधारे विद्यार्थियों को लेपटॉप की राशि प्राप्त करने पर बधाई दी और कहा कि विद्यार्थी अपने गुरूजनों की आज्ञा का पालन करें, अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें। सभी विद्यार्थियों में कुछ करने की प्रतिभा रहती है, केवल मेहनत की आवश्यकता है। जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल ने कहा कि आज कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को जो पुरूस्कार प्राप्त हुए है, उनकों बधाई देता हूं, और संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी मन लगा कर अध्ययन करें।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, पदमा परमार, पवन राया, सतीश वर्मा, निहायत मंसूरी, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, जितेन्द्र धनवाल, भूपेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, जितेन्द्र मेवाड़े, नवीन मौर्य, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, मनोज कुमार करमोदिया, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, मो. इमरान, अभिलाषा श्रीवादी, राम सिंह, तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, स्मिता नायर, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अंतिमबाला, दीपक डावर, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, राजेन्द्र मौर्य, पल्लवी वर्मा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र कुमार, हेमंत मेवाड़ा, गौरीशंकर मालवीय, दिनेश गहरवाल, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, विजय मंगल बगाना, निकिता शर्मा, डी.एस. मांडवा, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, ज्ञान सिंह मेवाड़ा,एस.के. सिंगरिया, राजेश राठौर, आशीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment