लाल बिजासन मातारानी के नवनिर्मित मंदिर में विराजी मातारानी की प्रतिमाएं

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

:*आज होगा विशाल भंडारा*आष्टा नगर के वार्ड नंबर 13 में स्थित नवनिर्मित लाल बिजासन माता मंदिर में आषाढ़ गुप्त नवरात्र में पंचकुंडीय यज्ञ व प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन कर मातारानी की प्रतिमाओ की प्राण प्रतिष्ठा की गईं ।

गुरुवार शुभ मुहूर्त में नगरपुरोहित पँ मनीष पाठक, डॉ पं दीपेश पाठक सहित विप्रो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की स्थापना नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में कराई गई इस मौके पर समस्त नगरवासी सहित बाहर से पधारे भक्तगणों ने मातारानी के दर्शन लाभ लिए रात्रि में विशाल संगीतमय सुंदरकांड का संपन्न हुआ शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

*हुए संस्कार* मूर्ति प्रतिष्ठा में यह मुख्य संस्कार है पँ पाठक ने बताया कि मूर्तियों को पीताम्बर से ढक कर धातु की शलाका को घृत मधु मर डुबोकर प्रतिमा के नेत्र खोले गए नेत्रों मिलन के समय नेत्रों के सामने कुमारी कन्या से मातारानी की प्रतिमाओं को दर्पण दिखाया गया उसके बाद काजल संस्कार सहित सभी वैदिक कार्य पूर्ण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई*भक्तो ने लिया दर्शन लाभ* नवीन प्रतिमाओं की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के बाद पट खोले गये और महाआरती की गई जिसका लाभ उपस्थित धार्मिकजनो ने प्राप्त किया उसके उपरांत मातारानी के जयघोष के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति कर धार्मिक कार्यों का समापन हुआ।*आज नवमी पर होगा विशाल भंडारा*मातारानी की स्थापना के पश्चात आज शुक्रवार भड़लिया नवमी पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें मंदिर समिति ने सभी नगरवासियों से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करे।

Leave a Comment