बुधवारा में भगवान की मोसी के घर भागवत कथा का छठा दिवस… भागवत कथा के छठे दिन रुक्मणी विवाह सम्पन्न हुआ

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । विगत 20 वर्षों से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा महोत्सव अलीपुर जगदीश मंदिर से आनंद धाम बुधवारा स्तिथ मौसी के घर पहुचने का सिलसिला सतत जारी है ।

पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी आनंद धाम बुधवारा पर भगवान जगन्नाथ जी रथयात्रा के साथ अपनी मौसी के घर आनन्द धाम पधारे हैं । भगवान के पधारने पर संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजित किया गया है ।

आज कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने कथा के माध्यम से महारास लीला,रुक्मणी हरण,मथुरा गमन, कंस वध आदि कथाओं का विस्तार से वर्णन किया । आनन्द धाम पर भागवत जी 28 जून से 4 जुलाई तक दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हो रही है । पंडित भवानी शंकर शर्मा ने सभी भागवत प्रेमियों,भक्तगणों से अपील की है कि आप सभी भक्तगण सापरिवार सादर आमंत्रित है । आज छठे दिन भागवत कथा में संतोष शर्मा (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त) ,जुगल किशोर मालवीय अध्यक्ष जगदीश मंदिर, जीतमल बागवान, जगदीश पाटीदार, पं0 किशोर तिवारी,आनंद शर्मा,अनुराग शर्मा, दीपक सेन,क्षमा शर्मा,गोपाल ताम्रकार,प्रीति कमलेश ताम्रकार, सरकार परिवार, राधेश्याम नायक, राधा महेंद्र शर्मा उमेश ताम्रकार,रमा गजेंद्र शर्मा, शिव श्री वादी, ज्ञान सिंह ठाकुर, पंडित भवानी शंकर शर्मा , शीला कन्हैया लाल शर्मा बृजेंद्र बाबू शर्मा उमा चंद्रशेखर शर्मा, मुन मुन, गोपाल सोनी, बृजमोहन सोनी, दीपेश गोतम , पं0किशोर तिवारी, रानू मृत्युंजय शर्मा इंदौर, चद्रेश ज्ञानेंद्र मुदगल, हेमराज कुशवाहा, सनातन देव शर्मा, मनीषा मेवाड़ा सहित सभी महिला मंडल एवं सभी भक्तगणों द्वारा कथा का श्रवण किया गया ।

Leave a Comment