रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा।नगर की धार्मिक चेतना और सनातन परंपरा को पुष्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की स्थानीय शाखा द्वारा आज नगर में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया।

इस यात्रा में हजारों की संख्या में कृष्णभक्त पुरुष, महिलाएं, युवक-युवतियां एवं बालक-बालिकाएं परंपरागत वैष्णव परिधान में सम्मिलित हुए।यह भव्य रथ यात्रा गायत्री शक्ति पीठ से प्रारंभ होकर अन्नाज मंडी प्रांगण तक निकाली गई।

यात्रा मार्ग में पूरे नगर का वातावरण “हरे रामा हरे कृष्णा” के महामंत्रों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की कतारें, रथ खींचते भक्त, मृदंग की थाप और झूमते हुए कृष्ण प्रेमी – सबने इस दिव्य यात्रा को अनुपम और अविस्मरणीय बना दिया।प्रभु प्रेमी संघ द्वारा अदालत चौराहे पर इस रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

संघ के संयोजक कैलाश परमार ने कहा कि ऐसे आयोजन नगर की गौरवशाली धार्मिक परंपराओं को न केवल संजोते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों में भी अध्यात्म का बीज बोते हैं। इस अवसर पर उन्होंने इसकॉन द्वारा आयोजित इस रथयात्रा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

स्वागत समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने भगवान बलराम जी एवं सुभद्रा रानी का पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर इस्कॉन के संत प्रभात प्रभु, आयोजन प्रमुख संदीप सोनी गीतांजलि, समिति अध्यक्ष नवीन पांचाल, व्यवस्थापक अनिल भाटी, डॉ. मनोज नागर, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव हरिओम कटारिया, ओमप्रकाश पाटीदार, रितिक सोनी, डॉ. ओ.पी. मालवीय, सुनील बुधवंत, प्रचारक सोनी शर्मा, संतोष राठौर, कमलेश माहेश्वरी, बद्री मेवाड़ा, चन्द्रेश माथुर, योगेश शर्मा, सुमित सोनी, महेन्द्र वर्मा, धीरज शर्मा, डॉ. आर.के. शर्मा, राजकुमार दुबे, जे.पी. सोनी, मोहन कटारिया, विकास नागौरी, हरिओम सोनी, दीपक राठौर, राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रवेश शर्मा, मोहित सोनी सहित सभी सदस्यों का अभिनंदन किया गया।

हरे कृष्ण आंदोलन के तहत इस्कॉन द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम नगर में अत्यंत ही अनुशासित, प्रभावशाली और प्रेरणादायक हैं। वैष्णव परंपरा के अनुयायियों को एकजुट करते हुए कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार में संस्था का योगदान सराहनीय है।रथयात्रा के मार्ग में दर्जनों स्थानों पर स्वागत, पुष्प वर्षा, आरती, एवं प्रसाद वितरण की सुंदर व्यवस्थाएं की गईं।

अदालत चौराहे पर प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार, अजित जैन आस्था, महासचिव प्रदीप प्रगति, माँ पार्वती गौशाला के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह, सुभाष नामदेव, एडवोकेट सुरेंद्र परमार, वीरेंद्र परमार, अर्जुन सिंह अजय, संजय जैन किला, सी.के. जैन, शिक्षक श्री बजाज, अजय तिवारी, शिवेंदु दसोन्दी, विशाल सोलंकी, रवि विश्वकर्मा, शरद सोलंकी, नरेंद्र ठाकुर, रमेश शर्मा, संतोष मालवीय, अमित सेन, महेश मेवाड़ा, महेश निमावरा आदि ने रथयात्रा का स्वागत पट्टिकाओं से स्वागत कर, फलाहारी लड्डुओं का वितरण कर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भेंट दिया।

समापन अवसर पर संकीर्तन, पूजा और भक्तिमय वातावरण ने नगरवासियों को अध्यात्म में सराबोर कर दिया। इस रथयात्रा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों के हृदय में श्रीकृष्ण भक्ति की लौ और भी प्रज्वलित कर दी।

