विधायक गोपालसिंह इंजीनियर हुए शामिल, मंडी गेट पर हुआ यात्रा का भव्य समापन
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा।अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) सेंटर आष्टा के तत्वावधान में आज नगर में श्री भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव से परिपूर्ण इस रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे गायत्री मंदिर से विधिवत पूजन एवं आरती के पश्चात हुआ।
इस दिव्य आयोजन में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, रायसिंह मेवाड़ा, सुशील संचेती, योगेन्द्र ठाकुर, नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती अंजली चौरसिया, पार्षद रवि शर्मा, श्रीमती लता कल्लु मुकाती, समाजसेविका डॉ. मीना सिंगी, सुरेश परमार, कल्लु मुकाती, मनोहर भोजवानी, देवकरण पहलवान, महेन्द्र ठाकुर, मनोहर श्रीवास्तव, विशाल चौरसिया, वीरेंद्र राठौर, गुरुचरण परमार, नीलिमा बैरागी, बसंत पाठक

मनोहर बैरागी, धर्मेन्द्र परिहार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।रथ यात्रा के दौरान टॉकीज चौराहे पर भगवान श्रीजगन्नाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जहाँ जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा मार्ग में भगवान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।विशेष बात यह रही कि रथ के आगे-आगे श्रद्धालु झाड़ू लगाकर मार्ग की सफाई कर रहे थे, वहीं पीछे रथ की रस्सी को सैकड़ों भक्त अपने हाथों से खींचते हुए चल रहे थे।

इस दौरान चारों ओर हरि नाम संकीर्तन, भजन, मृदंग और करताल की ध्वनि से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।रथ यात्रा का मार्ग – गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर यह रथ यात्रा भोपाल नाका, टॉकीज चौराहा, कॉलोनी चौराहा, मुकाती पेट्रोल पंप, कन्नौद रोड, अदालत चौराहा होते हुए माँ दयालु मंदिर परिसर (मंडी प्रांगण) पहुँची, जहाँ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन किया गया।

समापन स्थल पर पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।

इस भव्य आयोजन में इस्कॉन सेंटर प्रमुख संदीप सोनी, अध्यक्ष नवीन पांचाल सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल और यादगार बनाया।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि नगरवासियों में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं एकता का संदेश भी लेकर आया।

