पूज्य सदगुरुदेव कृष्णा मां का अखिल भारतीय कुशवाह महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता कुशवाहा ने किया स्वागत सम्मान

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर में परम पूज्य सदगुरुदेव ब्रह्मज्ञानी संत परम पूज्य सदगुरुदेव कृष्णा मां के पावन जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा नगर के गायत्री मंदिर से ढोल नगाड़े के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा मार्ग पर भक्तजनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया ।

शोभायात्रा में भगवान कृष्ण राधा की रासलीला एवं बाबा हनुमान केंद्र बिंदु रहे रथ पर विराजमान परम पूज्य सदगुरुदेव कृष्णा मां की पूजन अर्चना कर अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने आरती उतारी एवं नवरत्न गजानंद महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता महडिक ने साल श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बबनराव महाडीक, लखन सेन, अरविंद सेन, डॉ भगवान दास शुक्ला, मनोज कुशवाहा, सन्तोष मालवीय, शुभम कुशवाह, महेश मेवाड़, देवेन्द्र सेन, सकल समाज कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद आदि ने पुष्प वर्षा की।

Leave a Comment