पूज्य कृष्णा मां की शोभायात्रा का स्वागत किया*
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

मातृत्व शक्ति की प्रतीक तथा मालवांचल की हस्ती पूज्य कृष्णा मां के सानिध्य में चल रहे गुरुपूर्णिमा अमृत महोत्सव के दौरान आज नगर में श्री कृष्णा भक्त मण्डल एवम ब्रह्मानन्द जन सेवा संघ द्वारा पूज्य मां कृष्णा की शोभा यात्रा निकाली गई । आज उनका जन्मदिन भी था ।

शोभायात्रा गायत्री मन्दिर से आरम्भ हो कर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली । प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक तथा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार की अगुवाई में प्रगति चौराहे पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया । पूज्य माता जी को शाल श्रीफल भेंट कर उपस्थित जंन ने आशीर्वाद लिया । प्रभु प्रेमी संघ के साथियों ने श्रद्धालुओं ने फलाहारी प्रसाद भी वितरित किया ।

बताते चलें कि कृष्णा मां ने आष्टा नगर में अपना आश्रम स्थापित किया है जिससे नगर की आध्यात्मिक गतिविधियां पुष्ट हुई हैं । कृष्णा मां के दिव्य आश्रम में अमृत महोत्सव के साथ ही प्रवचन एवम सत्संग का लाभ भी देश भर से आये श्रद्धालुओं को मिल रहा है ।प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार ने नगर में चल रही सभी धार्मिक गतिविधियों का अनुमोदन करते हुए कहा कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरातल पर हमारी कर्मशीलता सकारात्मक दिशा में बढ़ती रहे यही सभी प्रभु प्रेमी जन की कामना रहती है । प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति , वरिष्ठ समाज सेवी मोहनसिंह अजनोंदिया , अजित जैन आस्था , पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, एडवोकेट पल्लव प्रगति , शिवनारायण चौरसिया , चंचल ताम्रकार , मनीष सेन ,संजय जैन , संतोष मालवीय आदि ने शोभायात्रा का स्वागत कर पूज्य माताजी का आशीर्वाद लिया ।

