आष्टा पुलिस द्वारा पटाखा साइलेंसर लगी बुलेट जब्त — न्यायालय ने लगाया ₹7,000/- का जुर्माना

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

थाना आष्टा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.07.2025 की रात्रि में गश्त के दौरान एक बुलेट मोटर साइकिल (क्रमांक MP39ZH1286) को जप्त किया गया।

वाहन चालक मुकेश पिता गोरेलाल बंजारा निवासी पचोर, जिला राजगढ़ द्वारा अपनी मोटर साइकिल में गैरकानूनी ‘पटाखा साइलेंसर’ लगाकर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था जिससे आम जनता में भय और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के तहत उक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई।आज दिनांक 10.07.2025 को आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा ₹7,000/- का जुर्माना आरोपित करते हुए वसूला गया।

Leave a Comment