भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024–25 के मेरिट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (13 जुलाई 2025): अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ आष्टा द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सत्र 2024–25 के जिला स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षक सम्मान समारोह गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

मंचासीन अतिथिगण:
अध्यक्षता – श्री बाबूलाल पटेल (प्रमुख समाजसेवी, जावर)मुख्य अतिथि – श्री मुकेश कुमार यादव (उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग, सीहोर)विशेष अतिथि –श्री आर. पी. हजारे (जोन प्रभारी, भोपाल)श्री अजब सिंह राजपूत (बीआरसीसी, आष्टा)डॉ. अमित माथुर (सिविल अस्पताल, आष्टा)श्री आर. के. गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी)सुश्री दीप्ति सिंह परमेश्वरी (समाजसेवी एवं उद्योगपति)श्री बी. पी. मल्होत्रा (जिला समन्वयक, गायत्री शक्तिपीठ सीहोर)श्री वी. पी. शर्मा (गायत्री शक्तिपीठ सीहोर)श्री संतोष शर्मा (गायत्री परिवार प्रतिनिधि)

विद्यार्थियों को प्रदान किए गए पुरस्कार:प्रथम स्थान प्राप्त छात्र/छात्रा को: प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, भारतीय साहित्य एवं ₹700 नगद राशिद्वितीय स्थान प्राप्त को: प्रमाण पत्र, साहित्य एवं ₹500 नगद राशितृतीय स्थान प्राप्त को: प्रमाण पत्र, साहित्य एवं ₹400 नगद राशि
*गुरुजनों का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकगण एवं वर्तमान सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर गौरवान्वित किया गया। मंच से गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने कहा कि “गुरु के बिना जीवन अधूरा है, और संस्कृति की रक्षा का कार्य शिक्षा एवं संस्कार दोनों मिलकर करते हैं।
”समापन कार्यक्रम का संचालन अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजजनों ने आयोजन की भूरि-भूरि सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार आष्टा के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

