सांदीपनि विद्यालय में थाना प्रभारी द्वारा नशा मुक्ति अभियान में विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (नि.प्र.) — नगर के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आष्टा में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मो. सितवत खान द्वारा थाना प्रभारी गिरीश दुबे के पुष्पमाला से स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात श्री दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि —> “आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है। यह केवल एक व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है। हमें इस बुराई को अपने घर, परिवार और समाज से जड़ से खत्म करना होगा।”उन्होंने नशे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने हेतु मानस हेल्पलाइन 1933, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन 14416, नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं म.प्र. नारकोटिक्स हेल्पलाइन 7049100785 की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

श्री दुबे ने युवाओं से अपील की कि—> “नशामुक्त भारत अभियान में भाग लें और बदलाव की शुरुआत स्वयं से करें। एक सशक्त और स्वस्थ समाज के लिए नशे से दूरी आवश्यक है।”विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित हुआ स्किल एक्सपोइसी अवसर पर विद्यालय में 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस भी मनाया गया। संस्था प्राचार्य मो. सितवत खान ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—> “युवाओं को रोजगार, उद्यमिता एवं तकनीकी कौशल से जोड़ने का कार्य अत्यंत आवश्यक है।

यह दिवस युवा पीढ़ी के कौशल विकास को समर्पित है।”कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा की नोडल शिक्षिका पदमा परमार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसे सरकार के प्रयासों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक अंत्येश धारवां, कासिम खान, सतीश वर्मा एवं हरिनारायण सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा एवं हेल्थ केयर जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों को विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। आईटी शिक्षक आशीष विश्वकर्मा के निर्देशन में विज्ञान आधारित नाटिका भी प्रस्तुत की गई।हेल्थ केयर शिक्षिका प्रिया गोहे द्वारा स्वास्थ्य संबंधी मॉडल तैयार करवाए गए। स्किल एक्सपो 2025 में आईटी वर्ग के छात्र प्रद्युम्न परमार ने अर्थक्वेक डिटेक्टर मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।विशेष लघु नाटिका “मैकेनिकल टीचर विरुद्ध ह्यूमन टीचर” का प्रभावशाली मंचन रानू बागवान, प्रजा, राजेश्वरी, इशिका, प्राची, अनुष्का, मुस्कान, आदि छात्राओं द्वारा किया गया। हिमांशु गवाटिया ने साइबर सुरक्षा पर चार्ट, आरूषि चौरसिया ने अस्पताल का मॉडल प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से —असमा खानम, सम्राट ढोके, पवन राया, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, जितेन्द्र धनवाल, दीपक डावर, लक्ष्मी परमार, मोनिका जैन, अंतिमबाला, शैलेन्द्र कुमार, सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन विद्यालय प्राचार्य मो. सितवत खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Comment