सकल हिंदू समाज ने किया आयोजक माखनलाल सोनी दिनेश सोनी,धर्मेंद्र सोनी का स्वागत-सत्कार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर में श्रावण मास के उपलक्ष में आयोजित श्री शिव कथा पार्थेश्वर शिवलिंग निर्माण एवं पूजन व महाभिषेक 11 जुलाई से 15 जुलाई 2025 को पंडित श्री अशोक शर्मा जी के मुखारविंद से श्री शिव कथा का पांच दिवस तक रस पान भक्तजनों को कराया एवं पार्थ शिवलिंग निर्माण में पुरुष वर्ग एवं मातृशक्तिओ ने शिवलिंग बनाने में भक्ति भाव के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं प्रतिदिन शिवलिंग बनाकर अभिषेक आरती की समापन दिवस पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव सह अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने पंडित श्री अशोक शर्मा जी का पुष्प माला व शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया ।

सकल हिंदू समाज अध्यक्षगण चंद्रवंशी खाती समाज अध्यक्ष बी एस वर्मा, डोंगरे समाज अध्यक्ष मनीष डोंगरे, नामदेव समाज अध्यक्ष मुकेश नामदेव, चंद्रवंशी खाती समाज अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती,जाट समाज अध्यक्ष महेश जाट, जयसवाल समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, करार समाज अध्यक्ष अचल करार, सिंधी समाज अध्यक्ष सुशील भोजवानी, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष राधेश्याम सोनी आदि ने आयोजक दिनेश सोनी, धर्मेन्द्र सोनी का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

कुशवाह पंचायत के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए नव नियुक्त सकल हिन्दू समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने कहा कि नगर की सनातन संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों में कुशवाह समाज का उल्लेखनीय योगदान रहता है ।

नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करते हुए सनातन धर्म के सभी समुदायों में परस्पर एकता सुदृढ करने के लिए गठित सकल हिन्दू समाज समिति का कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह को मनोनीत करने से नगर में हर्ष व्याप्त है ।आज दरजीपुरा कुशवाह पंचायत ने नरेंद्र कुशवाह की इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए पुष्पमाला एवम साफा पहनाकर सम्मान किया ।

कुशवाह पंचायत के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए नव नियुक्त सकल हिन्दू समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने कहा कि नगर की सनातन संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों में कुशवाह समाज का उल्लेखनीय योगदान रहता है । हमारे समाज को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में भी आगे होकर सकल हिन्दू समाज की सेवा में आगे बढ़ना होगा । इस अवसर पर दरजीपुरा कुशवाह पंचायत के पटेल दलकिशोर कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, गोबु कुशवाहा,अमरचंद कुशवाहा, ताराचंद कुशवाह,खुशीलाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, बालमुकुंद कुशवाहा, अनिलकुशवाहा, राज कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, दीपचंद कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, राहुल कुशवाह, रघुनाथ कुशवाह, आकाश कुशवाहा, ऋषि कुशवाह, हीरा कुशवाहा, लोकेश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा,पारस कुशवाहा, मना बाबू कुशवाहा, मनोजकुशवाहा, शुभम कुशवाहा, सुनील परमार, सचिन परमार, विनोदकुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, कमल कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे

Leave a Comment