देवन खेड़ी धाम अध्यात्म और मनोविज्ञान की प्रयोगशाला -कैलाश परमार

धाम प्रमुख बाबा साहब के जन्मोत्सव में पहुंचे सेकड़ो श्रद्धालु।

अपनी दिव्य शक्तियों से देश प्रदेश तो क्या बल्कि विदेशों तक चर्चित और मान्य देवनखेड़ी धाम प्रमुख बाबा साहब धर्मेंद्र सिंह जी का गुरुवार को अंचलवासियों ने श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से जन्मदिवस मनाया।

उनके जन्मदिन पर बधाई देने दूर दूर से भक्त मण्डल पार्वती तट स्थित ग्राम देवनखेड़ी धाम पहुंचे। समूचे ग्राम में इस दौरान उत्सवी माहौल रहा। पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने साथियों सहित पहुंच कर बाबासाहब का शाल श्रीफल और पुष्पमाला से अभिनन्दन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर श्री परमार ने कहा कि बाबा साहब की दिव्य और चमत्कारी शक्तियां अनेक दुखियारों और समस्याग्रस्त लोगों के जीवन मे नई रोशनी ले कर आई है । श्रध्देय बाबासाहब के धाम से लाभान्वित हुए लोगों के जीवन मे सकारात्मकता बढ़ी।

उनके चमत्कृत करने वाले व्यक्तित्व और मनोवैज्ञानिक अनुभूतियों के चलते लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है। हम सभी मानव सेवा के लिए बाबा साहब धर्मेंद्र सिंह जी की प्रतिबद्धता का अनुमोदन करते हैं । बताते चले कि पवित्र देवन खेड़ी धाम संकट और समस्याओं के निदान के लिए हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। गुरुवार को बाबा साहब के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार के साथ ही पार्षद तेज सिंह राठौर, वरिष्ठ अनाज दलहन व्यापारी समाज सेवी जितेंद्र साहू, किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र मेहता, सरपंच महेंद्र सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह अजय, जिम्मी राठौर अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी बाबा साहब को बधाई दी।

Leave a Comment