श्रावण मास में मां इक्षेश्वरी दरबार में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, पूज्य गुरुदेव दीपक शर्मा ने किया शिव महिमा का वर्णन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रावण मास के पवित्र अवसर पर मां इक्षेश्वरी दरबार में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ भव्य रूप से प्रारंभ हुआ।शिव महापुराण के प्रवक्ता पूज्य गुरुदेव दीपक शर्मा ने कथा का शुभारंभ करते हुए शिव महापुराण के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कथा में पापी देवराज ब्राह्मण की मुक्ति की कथा सुनाई, जो शिव महापुराण के श्रवण से संभव हुई।

साथ ही बताया कि कैसे बिन्दुग और चंचूला को गौकर्ण क्षेत्र में कथा श्रवण से शिव अनुग्रह प्राप्त हुआ।पूज्य गुरुदेव ने बताया कि शिव महापुराण में कुल 24,000 मंत्र होते हैं और यह मुख्य रूप से सात संहिताओं में विभाजित है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यदि हम भी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस कथा का श्रवण करें, तो शिवजी की विशेष कृपा हम सभी पर भी प्राप्त हो सकती है।

यह पावन कथा 18 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रतिदिन आयोजित की जा रही है।कथा का आयोजन मां इक्षेश्वरी महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने समस्त धर्मप्रेमी क्षेत्रवासियों से कथा में पधारने का विशेष आग्रह किया है।

स्थान: मां इक्षेश्वरी दरबार

तिथि: 18 जुलाई से 24 जुलाई 2025

समय: प्रतिदिन सायं🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

Leave a Comment