श्रावण मास में नवरत्न गजानन महिला मंडल काछी मोहल्ले से सैकड़ो महिलाएं प्राचीन शंकर मंदिर पार्वती नदी तट से जल भरकर कावड़ लिए पैदल सिहोर कुबेरेश्वर धाम के रवाना।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

*आष्टा नगर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास में नवरत्न गजानन महिला मंडल काछी मोहल्ले से सैकड़ो महिलाएं प्राचीन शंकर मंदिर पार्वती नदी तट से जल भरकर कावड़ लिए पैदल सिहोर कुबेरेश्वर धाम के लिए बैंड बाजे ढोल नगाड़े व बाबा भोलेनाथ के जय कारों के साथ नाचते गाते कावड़ पैदल यात्रा के लिए रवाना हुई।

नगर में भक्त जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया ग्राम किलेरामा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, मधुसूदन परमार, सुरेंद्र परमार, वीरेंद्र परमार, लोकेंद्र परमार, हंसराज परमार, ने अपने निवास पर विधि विधान से कावड़ जल की पूजन अर्चना कर कावड़ यात्रियों का पुष्पमाला एवं सल्फहार कराकर स्वागत सम्मान किया।

कावड़ यात्रियों में प्रमुख रूप से सुशील कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा ,बंटी कुशवाह, विजय कुशवाहा, ऋतिक कुशवाह अजय कुशवाहा रवि बागवान, जितेन्द्र साहू अर्जुन साहू, विमल राठौर अज्जू ज्योति बैंड एवं श्रीमती राखी सुरेन्द्र परमार ने कावड़ यात्रा की प्रमुख मातृशक्ति अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा एवं नवरत्न गजानन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता बबनराव माहडिक, श्रीमती गीता भेरूलाल कुशवाहा पार्वती बाई कुशवाहा कमला बाई कुशवाहा, छोटी बाई कुशवाहा

पुष्पा कुशवाहा मनीषा कुशवाहा, संतोष जीजी, शगुन बाई, गायत्री कुशवाह, मंजू कुशवाहा, स्वाति कुशवाहा, आयुषी कुशवाहा, आरती कुशवाहा, कोमल कुशवाहा, सभी मातृ शक्तियों का स्वागत सम्मान किया अंत में कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने सभी कावड़ यात्रियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए परमार परिवार का आभार व्यक्त किया।

