मैना से नेमावर जा रहे कावड़ यात्रियों का विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया स्वागत, पुष्प वर्षा कर आष्टा से दी विदाई।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

ग्राम मैना से लगभग 50 कांवड़ यात्री “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ नेमावर स्थित सिद्ध स्थल के लिए रवाना हुए। आष्टा।श्रावण मास की पावन बेला में शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा का सिलसिला निरंतर जारी है। गांव-गांव और नगर-नगर से भोलेनाथ के भक्त पवित्र नदियों एवं जलाशयों से कांवड़ में जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव के अभिषेक हेतु निकल रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम मैना से लगभग 50 कांवड़ यात्री “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ नेमावर स्थित सिद्ध स्थल के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु आष्टा नगर पहुंचे, जहां इंदौर नाके, अलीपुर क्षेत्र में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने पुष्प वर्षा कर सभी कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।विधायक ने यात्रियों को जल सेवा, फल एवं जलपान कराते हुए भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया।

और कहा कि—”शिवभक्ति में समर्पित कांवड़ यात्रा समाज को संयम, श्रद्धा और सेवा का संदेश देती है। ऐसे भक्तों का स्वागत कर स्वयं को धन्य मानता हूं।

“इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णु परमार (हकीमाबाद) सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण।

कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और “हर हर महादेव” के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गूंज उठा। विधायक सहित समस्त उपस्थितजनों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए नेमावर यात्रा के लिए आष्टा से विदा किया।

Leave a Comment