फिर सामने आई युवा संगठन आष्टा की पहल । संगठन की अगुआई में निर्धन बच्चों को गणवेश एवं अन्य सामग्री का वितरण

“आष्टा युवा संगठन द्वारा 16 निर्धन बालिकाओं को नि:शुल्क गणवेश वितरित”

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा।सामाजिक सेवा की दिशा में एक बार फिर आष्टा युवा संगठन ने सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। संगठन द्वारा नगर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत 16 निर्धन बालिकाओं को नि:शुल्क स्कूल यूनिफॉर्म एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम संस्था द्वारा समय-समय पर संचालित की जाने वाली जनहितकारी पहलों का हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य अजब सिंह राजपूत बीआरसी ने कहा –”गणवेश विद्यार्थियों के बीच जाति, धर्म और आर्थिक भेदभाव को समाप्त कर समानता का भाव स्थापित करता है। यह शिक्षा में अनुशासन और एकरूपता का प्रतीक है।”डॉ. मीना सिंघी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा”ऐसी सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए जो निर्धन बालिकाओं को शिक्षा से जोड़े रखने हेतु सहयोग करें। ऐसे प्रयास निश्चित ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

“गणवेश वितरण में सहयोग देने वाले प्रमुख अतिथि:अनिल श्रीवास्तव (सकल समाज के वरिष्ठ सदस्य), किरण राका (पत्रकार), नरेंद्र कुशवाह (पूर्व पार्षद), विपिन सिंघी, अर्चना माथुर (प्राचार्य), रोहित तोमर, मोहित प्रजापति, भगवती सोनी, संगीता शुक्ला, मंजू राठौर, समता जैन, रीना टोप्पो, राकेश प्रजापति, कमलेश विश्वकर्मा, देवराज नाटले, रामचंद्र प्रजापति

इन सभी समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने मिलकर बालिकाओं को गणवेश एवं सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा आष्टा युवा संगठन की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवाकार्य सतत रूप से जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ। वातावरण प्रेरणादायक एवं भावनात्मक रहा, जिसमें शिक्षा, समानता एवं सामाजिक सेवा की भावना गहराई से परिलक्षित हुई।

Leave a Comment