अनुभाग आष्टा अंतर्गत ” नशे से दूरी है जरूरी ” अभियान के अंतर्गत अनुभाग आष्टा पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत दिनांक 21 जुलाई 2025 को अनुभाग आष्टा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति सुनिता रावत के मार्गदर्शन में

अनुभाग आष्टा के थाना आष्टा, थाना पार्वती, थाना जावर एवं थाना सिद्दीकगंज द्वारा कस्बा आष्टा, अलीपुर, जावर, सिद्दीकगंज के कस्बा क्षैत्र में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान अतंर्गत अनुभाग आष्टा के थाना आष्टा, पार्वती, जावर एवं थाना सिद्दीकगंज की पुलिस द्वारा थाना क्षैत्रान्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय मैना, श्री आरंभ इंटरनेशनल स्कूल जावर, शास्त्री स्मृति विघा मंदिर उच्चतर माध्यमिक विघालय जावर एवं पी.एम. श्री हायर सेकेंडरी स्कूल सिद्दीकगंज मे छात्र/छात्राओ, शिक्षकगण, स्कूल स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव , नशा

मुक्त जीवन के लाभ से अवगत कराया गया एवं छात्र/ छात्राओं द्वारा चित्रकारी, निबंध, स्लोगन, रंगोली, पोस्टर बनाकर नशे से दूरी है जरूरी अभियान मे आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया एवं नशे को सामाजिक बुराई के रूप प्रदर्शित किया तथा नशे से दूर रहने का संकल्प किया।

अभियान के दौरान हेल्पलाईन नम्बर 1993, 14446 की जानकारी दी गयी। नशे के आदी लोगो को नशे की लत छुडवाने के लिये पुनर्वास केन्द्र एवं चिकित्सीय सहायता लेने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम समाप्ति पर छात्र/छात्राओं/ शिक्षकगण को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम मे छात्र/ छात्राओ, शिक्षकगण, स्कूल स्टाफ , आमजन , पत्रकार बन्धु एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Comment