रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। थाना आष्टा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन बाइक चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मानसिंह पिता मेहरबान सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम दुपाडिया, थाना पार्वती, को पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा।प्रकरण का विवरण:दिनांक 27 जुलाई 2025 को फरियादी राजेश मालवीय की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 37 MT 5290) न्यू बस स्टैंड, आष्टा से चोरी हो गई थी। इस पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 373/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
*पूछताछ में किया बड़ा खुलासा:* गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी मानसिंह ने उक्त बाइक चोरी करने के साथ-साथ वर्ष 2023 में श्मशान घाट, आष्टा से होंडा साइन (MP 37 MQ 5593) एवं थाना कन्नौद (जिला देवास) क्षेत्र से बजाज पल्सर (MP 41 NJ 6888) की चोरी करना स्वीकार किया।
तीनों मोटरसाइकिलों की कुल कीमत लगभग ₹2,00,000/- आँकी गई है। सभी वाहन पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं।
**आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा:* * पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय, आष्टा में पेश किया, जहाँ से जेल वारंट जारी कर उसे जिला जेल सीहोर भेज दिया गया।
**गिरफ्तारी में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:* प्रआर 729 महेन्द्र मेवाड़ाआरक्षक 197 मेहरबान सिंहआरक्षक 902 शुभम मेवाड़ाआरक्षक 421 हरभजन सिंहइन सभी की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई से चोरी की गुत्थी सुलझ पाई।

