पी.एच.डी.से सम्मानित श्रीमती डॉ कीर्ति पटेल बेटियां दो परिवारों का करती है नाम रोशन नरेंद्र कुशवाहा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर की स्थानीय नंदराम परसराम कॉलोनी स्थित शास्त्री स्कूल के पास निवासरत पुत्रवधू बंशीलाल देवकी कुशवाहा की बहू ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से आहार एवं पोषण (गृह विज्ञान) में डॉक्टर ऑफ फिलाॅसफी (पीएचडी) से सम्मानित किया है इस अवसर पर कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ श्रीमती कीर्ति पटेल पत्नी राकेश कुशवाहा ने अपने ग्रहणी कार्य को सफलतापूर्वक करते हुए पी.एच.डी. से सम्मानित होकर अपने दोनों परिवारों के साथ साथ समाज का भी नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष निवास पर अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने पुष्प गुच्छा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट स्वागत सम्मान किया उपस्थित श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा,मनोज हेमलता कुशवाहा, सुशील पूजा कुशवाहा, स्नेहा कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा, विशाल कुशवाहा।

आदि उपस्थित रहे मंच संचालन जिला कुशवाहा समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया व समस्त कुशवाहा समाज की ओर से डॉ कीर्ति पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment