📚 विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने की प्रेरणा
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
शा.उ.मा. विद्यालय कोठरी में विदुषी अंजली दीदी आर्य का संवाद सत्र हुआ आयोजित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।

आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठरी में एक प्रेरणादायक “मेडीटेंशन क्लास” (Mind + Meditation) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वैदिक विचारक एवं समाज सुधारिका विदुषी अंजली दीदी आर्य रहीं।अंजली दीदी ने छात्रों एवं छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए आज के युवाओं में बढ़ रहे मानसिक तनाव, परीक्षा दबाव और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर गहन चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग न केवल मानसिक एकाग्रता को प्रभावित करता है, बल्कि पारिवारिक संबंधों, सामाजिकता और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

🎯 *पहनावे पर चेतना* कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को संबोधित करते हुए, दीदी ने वस्त्र चयन और पहनावे में मर्यादा पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पहनावा केवल शरीर ढकने का माध्यम नहीं है, बल्कि वह संस्कार, आत्मसम्मान और सामाजिक गरिमा का प्रतीक होता है। मर्यादित वस्त्र एक स्त्री की आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास को दर्शाते हैं और समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
🧘 *वैदिक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा* दीदी ने विद्यार्थियों को वैदिक जीवनशैली, नियमित ध्यान, प्राणायाम, सकारात्मक सोच और सत्य व संयम को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिकता, संयम और आंतरिक स्थिरता ही जीवन की सच्ची सफलता का आधार हैं।”🙏 *प्राचार्य व अतिथियों ने दी प्रतिक्रिया* विद्यालय की प्राचार्य एमल्डॉ तिर्की ने अंजली दीदी के इस संवादात्मक कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इससे विद्यार्थियों को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज,प्रमुख आर्य समाजी,प्रखर वक्ता जगदीश पटेल,समाजसेवी मानक जैन, व्याख्याता डी.आर. कासन्निया, जीतमल मेहता, कल्पना शर्मा, पत्रकार सादिक खान, शेफाली गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दीदी के मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।
