नगर के प्रमुख समाजसेवी, शिवभक्त एवं शिव अभिषेक परंपरा के जनक महंत प्रेम नारायण पुरी गोस्वामी का दुखद निधन, आष्टा में शोक की लहर

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। आष्टा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, शिवभक्त एवं नगर में शिव *अभिषेक* की परंपरा की नींव रखने वाले श्रद्धेय महंत प्रेम नारायण पूरी गोस्वामी जी का आज निधन हो गया। वे अरविंद गोस्वामी एवं आनंद गोस्वामी (प्रमुख – आष्टा युवा संगठन) के पूज्य पिताश्री थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही समूचे नगर में शोक की गहराई छा गई। हर वर्ग के नागरिकों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।

*शिवभक्ति को जन आंदोलन बनाने वाले व्यक्तित्व* महंत प्रेम नारायण पूरी गोस्वामी जी ने आष्टा नगर में शिवभक्ति को सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित न रखते हुए, जनजागरण का रूप दिया। नगर में शिव महापुराण, रुद्राभिषेक, सामूहिक जलाभिषेक एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की परंपरा का शुभारंभ उन्हीं की प्रेरणा से हुआ। उन्होंने समाज के हर वर्ग को धर्म से जोड़ा और सेवा को ही जीवन का उद्देश्य माना।

*भावुक विदाई: अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब* उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान कॉलोनी चौक, गोस्वामी मार्केट से सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, रिश्तेदार, शुभचिंतक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, मार्ग में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। फूलों से सजी अंतिम यात्रा नगरवासियों की आंखों में अश्रु भर गई।यात्रा के पश्चात उनका पार्थिव शरीर उनके फार्महाउस, भीमपुरा ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के प्रमुख संतजन, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं युवा संगठन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। *एक प्रेरणास्रोत जिन्होंने धर्म और सेवा को जीवन बनाया* महंत प्रेम नारायण पूरी गोस्वामी जी का जीवन धर्म, सेवा और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा, धार्मिक आयोजनों और समाज के जनजागरण में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई। वे सच्चे अर्थों में धर्मनिष्ठ, कर्तव्यपरायण और सादगीपूर्ण जीवन के प्रतीक थे।

*ईश्वर से प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि* हम सभी श्रद्धेय महंत प्रेम नारायण पूरी गोस्वामी जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। उनका स्मरण सदैव समाज को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

दबंग न्यूज भोपाल, न्यूज नेशन 81 संवाददाता राजीव गुप्ता परिवार द्वारा आदरणीय प्रेमनारायण जी गोस्वामी को सादर नमन।

Leave a Comment