भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति ने अपने इष्टमित्रों के साथ मिलकर उनका भव्य स्वागत श्री विनोद सोनी (मारुति) के निवास स्थान पर किया।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
📍 विनोद सोनी (मारुति) के निवास पर नगरजनों ने किया आत्मीय सम्मानआष्टा (नि.प्र.) – सनातन संस्कृति की प्रचारिका, प्रेरणादायिनी वक्ता एवं समाजसेवी विदुषी अंजली आर्य (करनाल, हरियाणा) का आज आष्टा नगर में आत्मीय स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रजापति ने अपने इष्टमित्रों के साथ मिलकर उनका भव्य स्वागत श्री विनोद सोनी (मारुति) के निवास स्थान पर किया।इस सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह पटाड़ा, सतीश नावेल्टी, मनोज काका, भुरु मुकाती, मनीष डोंगरे, विजय रावत जी, दीपक मारुति, गोविंद शर्मा, जनपद सदस्य रमेश सोनी, हिमांशु सोनी, सुमित जी खंडेलवाल, कैलाश जी पंचम सहित अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीदी अंजली आर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा – “मुझे अपार प्रसन्नता है कि आष्टा जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक नगर में सेवा व संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।

सनातन संस्कृति की जड़ें यहां गहराई से जुड़ी हैं और ऐसे नगरों से जुड़ना सौभाग्य की बात है।”उक्त अवसर पर उपस्थितजनों ने दीदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया और भविष्य में नगर में उनके प्रेरक सत्र आयोजित करने की कामना भी व्यक्त की।

