रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

गुरुजी पंडित श्री अजय पुरोहित जी का किया सम्मान 21 हजार रूद्री निर्माण के साथ सम्पन्न रुद्राभिषेक

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । सीहोर के चाणक्यपुरी में श्री अयोध्यानाम मंदिर में सावन माह के पवित्र अवसर पर जगदगुरु पंडित श्री अजय पुरोहित के मार्गदर्शन में 21 हजार से अधिक रुद्री निर्माण एवं अभिषेक के आयोजन में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए एवं जगतगुरु पंडित श्री अजय पुरोहित जी का स्वागत कर सम्मान किया ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्तिथ थे। प्रातः रुद्री निर्माण हुआ जिसमे शामिल सभी श्रद्धालुओं ने रामायण की प्रचलित चौपाइयों और भगवान शिव के मंत्रों का एक साथ उच्चारण किया। पूजन अभिषेक कार्यक्रम में जगदगुरु पंडित श्री अजय पुरोहित ने कहा कि रूद्र अभिषेक यह सर्वोच्च देवता भगवान शिव को समर्पित धार्मिक अनुष्ठान है ।

जो शक्तिशाली मंत्रो के उच्चारण द्वारा किया जाता है। रूद्र अभिषेक भगवन शिव को समर्पित करने वाले व्यक्ति की सभी इच्छाए पूरी होती है। यह माना जाता है की, कोई भी अनुष्ठान किसी पवित्र स्थान पर करना ही उचित रहता है। रुद्र अभिषेक में शामिल होने पहुचे जगद्गुरु पंडित श्री अजय पुरोहित जी ने आष्टा विधायक को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया ।

Leave a Comment